ADD

यमुना किनारे



यमुना किनारे

यमुना के किनारे
ताजमहल के पीछे  बैठ
चलो कर लें  दो चार अपनी  बातें 
दो तुम कहो 
दो हम कहें  ..... यमुना किनारे

फ्लड लाइट्स से 
रोशन होने जा रही हैँ ये इमारत 
उसके पहले चलो कर ले 
हम दोनों 
दो तीन और मुलाकातें ..... यमुना किनारे

मकबरा है 
या तेजो महालय
किंचित प्रश्न यह विहल करता है तो 
मकबरा खोदा कर 
हम दोनों जा निहार लेँ ..... यमुना किनारे

इतिहास दफन है वहां 
कई वर्षों से तहखाने में आंगतुक  
फ्लड लाइट्स जलते ही 
उसे अँधेरे में से हम तुम 
रोशनी में ला उसे प्रखर कर  दें ..... यमुना किनारे


बालकृष्ण डी ध्यानी
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ