ADD

परेशानी से रोज रोज अब बातें होती है मेरी

परेशानी से रोज रोज अब बातें होती है मेरी

परेशानी से रोज रोज अब बातें होती है मेरी
खिंचाव तनाव साथ रोज अब मुलाकातें होती है मेरी

कैसा झंझट झमेला है वो तो हर हाल में अकेला है
चिंता, घबराहट का यूँ लगा रहता है लगातार मेला है

किसने रचा और यंहा किसने खेला ये खेला है
परेशानी का ये रंग क्यों होता वो सबसे अकेला है

कठिन है ये डगर बड़ा मुश्किलों से भरा है ये सफर
खीझ कर ही क्यों ना इस पर साथ चलना है हम सफर

परेशानी से रोज रोज अब बातें होती है मेरी
खिंचाव तनाव साथ रोज अब मुलाकातें होती है मेरी

बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित
बालकृष्ण डी ध्यानी
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ