ADD

अय रियली मिस यु मय उत्तराखंड


अय रियली मिस यु मय उत्तराखंड

उत्तराखंड को लगे आज
सवेरे सवेरे भूकंप के झटके
पहाड़ मेरा बेचारा
यंह इस तरह ही रोज खाये लचके

देखो बादल फटे कभी
भूस्खलन के यंहा बड़े नखरे
सड़क फटे कभी बीच से यूँ ही
नदियों के वो उलझते रिश्ते

करोड़ों रूपये यंहा बस इस तरह जलते
एक पल भी ना जाने वो क्यों ना टिकते
कल ही बना पुल आज बह जाये हँसते
उत्तराखंडी देखता रह जाये बस तरसते

देख तकलीफों को वो भी यंहा से खिसके
ऐसे हैं मेर पास कितने बड़े बड़े भगोड़ों के किस्से
करते हैं तंज अपने पर ही यूँ वो इस तरह
पूछ ले कोई उन्हें शर्म आती खुद को पहाड़ी कहने से

पलायन के मगर बने खूब पक्के रस्ते
एक गया भी नहीं दुसरा चल दिया उसी रस्ते
फिर जाके वो भी मजबूरी में कह देते हैं दूर से
अय रियली मिस यु मय उत्तराखंड

बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित
बालकृष्ण डी ध्यानी
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ