ADD

कविता कुछ कहती है


कविता कुछ कहती है

मेर मन मेरे संग है
हर अंग वो थिरकती है
कविता कुछ कहती है
ना वो चुप रहती है...............

सुन ने वाले सुनाने वाले
को एक तार से जोड़ती है
कविता कुछ कहती है
ना वो चुप रहती है……………

भेद हैं उसके भाव हैं उसके
अभेद वो हरदम रहती
कविता कुछ कहती है
ना वो चुप रहती है……………

चंचल है स्थिर है वो
नित बहाव संग वो बहती है
कविता कुछ कहती है
ना वो चुप रहती है……………

मेर मन मेरे संग है
हर अंग वो थिरकती है
कविता कुछ कहती है
ना वो चुप रहती है……………

एक उत्तराखंडी

बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http:// balkrishna_dhyani.blogspot.com
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित
बालकृष्ण डी ध्यानी
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ