बड़े प्यार से देखा उसने
बड़े प्यार से देखा उसने
उस के प्यार को मै क्या नाम दूँ
दिल तू उसका हो ही गया अब
इजहार का क्या मै पैगाम दूँ
बड़े प्यार से देखा उसने
कह गयी वो नजर आज मुझ से कुछ
कह दो ना तुम को मै क्या जवाब दूँ
लिख रखा है खत तेरे नाम का कल से
कैसे मै उसे आज तेरे पास दूँ
बड़े प्यार से देखा उसने
आती जाती उसकी उस निगाहें से कैसे कहूँ
हम को उन से कितना प्यार है
सांसों की इन रफ़्तार को मेरे कैसे रोकूँ लूँ
हाये हाले दिल अब मै कैसे कहूँ
बड़े प्यार से देखा उसने
बड़े प्यार से देखा उसने
उस के प्यार को मै क्या नाम दूँ
दिल तू उसका हो ही गया अब
इजहार का क्या मै पैगाम दूँ
बड़े प्यार से देखा उसने
एक उत्तराखंडी
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http:// balkrishna_dhyani.blogspot.com
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित
बालकृष्ण डी ध्यानी
0 टिप्पणियाँ