ADD

आ जा तेरे बारे में लिख दूँ



आ जा तेरे बारे में लिख दूँ

आ जा तेरे बारे में लिख दूँ
मै चार शब्द ……चार शब्द
दो गुजरे मेरे इन्तजार में
दो गुजरे तेरे पहाड़ में

आ जा अपने पहाड़ पे लिख दूँ
मै चार शब्द ……चार शब्द
दो गुजरे तेरे चढ़ाई पे
दो गुजरे मेरे उतार पे

आ जा अपने बारे में लिख दूँ
मै चार शब्द ……चार शब्द
दो गुजरे सपने देखने में
दो गुजरे हकीकत करने में

आ जा उत्तरखंड बारे में लिख दूँ
मै चार शब्द ……चार शब्द
दो गुजरे उसके साथ में
दो गुजरे उसके पास में

एक उत्तराखंडी

बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित
बालकृष्ण डी ध्यानी
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ