ADD

देख किसी का दिल ना टूटे


देख किसी का दिल ना टूटे

देख किसी का दिल ना टूटे
तेरा टूटे कोई बात नही …२
देख किसी का दिल ना टूटे

हम ने दे दी वो हंसी उनको …२
वो आँख हँस दिये हम रो दिये कोई बात नहीं
देख किसी का दिल ना टूटे

बाँध के रख दे बात ये दिल से …२
तुझ से ना छूटे उससे छूटे कोई बात नहीं
देख किसी का दिल ना टूटे

जीवन हो एक बहती नदिया …२
बहाव ऐसा हो बाँध भी आ जाये कोई बात नहीं
देख किसी का दिल ना टूटे

सुख दुःख एक रास्ता मंजिल का
चलना है हमे मिले ना मिले कोई बात नहीं
देख किसी का दिल ना टूटे

देख किसी का दिल ना टूटे
तेरा टूटे कोई बात नही …२
देख किसी का दिल ना टूटे

एक उत्तराखंडी

बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार सुरक्षित
बालकृष्ण डी ध्यानी
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ