ADD

बेटी मेरी तेरे लिये


बेटी मेरी तेरे लिये

रोज दिये की लौ की तरह
जलता हूँ मैं जलता हूँ मैं
बेटी तेरे सुख के खातिर
पल पल इसे मचलता हूँ मैं

देखा है जो सपना तू ने
बांध लिया है जो मन में अपने
उसकी वो सड़क बनाता हूँ मैं
तेरी इच्छा के ईंट लगाता हूँ मैं

पल पल ऐसे आगे बढ़ते रहे तू
हर डगर पर मजबूत हो आगे चले तू
तेरे लक्ष्य के धनुष पे बाण चढ़ता हूँ मैं
तुझे उस मछली की आँखें दिखता हूँ मैं

निर्बल नहीं तुझे सबल बनान है मुझे
इस दुनिया को चार आँखें दिखाना है तुझे
तेरे हर पग पग पर रानी लक्ष्मी बाई चले
तेरे हर जन्मदिन पर यूँ ही हजारों दिये जले

तेरा पिताजी बालकृष्ण डी. ध्यानी
बालकृष्ण डी ध्यानी
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ