एक उत्तराखंड है मेरा
एक उत्तराखंड है मेरा
आठ मुख्य्मंत्री और सोलह साल
देखे तरक्की के ख्वाब
पंद्रह हजार गाँव सुने और साफ
एक उत्तराखंड है मेरा .......
पहाड़ बनाम मैदान की सोच
टूटा टूटा हर बार क्यों मेरा पहाड़
राजनीतिकों ने रोटी सेंकी
राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं का जाल
एक उत्तराखंड है मेरा .......
भ्रस्टाचार में अव्व्ल है
विपदा पीड़ा का क्यों बना ये मेरा पहाड़
निरशा हीन भावना गोचार होती
देवभूमि है फिर भी मेरी महान
एक उत्तराखंड है मेरा .......
जैसा सोचा था नहीं पनपा
अपने ही शायद बचे बीज होंगे खराब
स्वप्न देखा था धूमिल हो रहा
या मेरी दो आंखें हो गयी है खराब
क्या एक उत्तराखंड है मेरा .......
बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार
बालकृष्ण डी ध्यानी


0 टिप्पणियाँ