ADD

मौसम ठंडा ठंडा हो जायेगा जब ...


मौसम ठंडा ठंडा हो जायेगा जब ...

मौसम ठंडा ठंडा हो जायेगा जब .... ३
तुम बहुत मुझे याद आओगे तब .... २

सुर्ख लिफाफे के गर्म चदरों को मुझ पे उड़ते हुये
छू लिये थे गोरे नरम हाथ तुम्हारे जब धोते हुये
हर एक याद बात तुम्हारी तब जाग जायेगी
अब बता दो तुम्हारे बिन हमे नींद कैसे आयेगी

मौसम ठंडा ठंडा हो जायेगा जब ...

रात काली सर्द हमें जब तुम बिन सोने ना दे
पल पल तुम्हारे मेरे साथ होने का अहसास खोने ना दे
कैसे तुम बिन अब ये सर्द काली रात गुजरेगी बोलो
अपनी तस्वीर से मुझे देख कर तुम अब ऐसे ना हसों

मौसम ठंडा ठंडा हो जायेगा जब ...

बालकृष्ण डी ध्यानी
देवभूमि बद्री-केदारनाथ
मेरा ब्लोग्स
http://balkrishna-dhyani.blogspot.in/search/
http://www.merapahadforum.com/
में पूर्व प्रकाशित -सर्वाधिकार
बालकृष्ण डी ध्यानी
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ